चंबा|
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भीषण अग्निकांड हुआ है यहां पर एक ही परिवार के तीन बच्चों सहित चार लोग जिंदा जल गए हैं, जबकि महिला घायल है| जानकारी के अनुसार यह घटना चंबा के तीसा उपमंडल के तहत जुंगरा के करातोश गांव में की है| पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है| चंबा पुलिस कंट्रोल रूम की ओर से हादसे की पुष्टि की गई है|
चंबा में भीषण अग्निकांड : एक ही परिवार के 3 बच्चों सहित 4 लोग जिंदा जले
