जनजातीय पांगी और लाहौल क्षेत्रों में जैविक खेती को दिया जाएगा और बढ़ावा- वीरेंद्र कंवर

Photo of author

Tek Raj


जनजातीय पांगी और लाहौल क्षेत्रों में जैविक खेती को दिया जाएगा और बढ़ावा- वीरेंद्र कंवर

प्रजासत्ता|पांगी (चंबा),
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, पशुपालन व मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि जनजातीय पांगी और लाहौल घाटी में जैविक खेती को और बढ़ावा दिया जाएगा ताकि 2022 तक किसानों की आमदनी को दोगुना करना सुनिश्चित बनाया जा सके। वीरेंद्र कंवर ने यह बात पांगी घाटी के मुख्यालय किलाड़ में मुख्यमंत्री लोक भवन की आधारशिला रखने के बाद कही। उन्होंने कहा कि जैविक खेती के उत्पादों की किसानों को बहुत अच्छी कीमत प्राप्त होती है। उन्होंने किसानों का आह्वान करते हुए कहा कि वे खेती के नए तौर तरीके अपनाते हुए जैविक खेती की ओर अपना रुझान बढ़ाएं।

x
Popup Ad Example