Squid Game Season 3: स्क्विड गेम सीजन 3 की रिलीज डेट का ऐलान, 27 जून 2025 से नेटफ्लिक्स पर होगा स्ट्रीम

Squid Game Season 3: स्क्विड गेम सीजन 3 का इंतजार अब लंबा नहीं, क्योंकि 27 जून 2025 को यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। नेटफ्लिक्स टुडम के मुताबिक, सीजन 2 के में आखिरी एपिसोड में हुए चौंकाने वाले खुलासे के बाद की कहानी सीजन 3 में दिखाई जाएगी।

google news

Squid Game Season 3: दर्शकों के लिए बड़ी खुशखबरी! नेटफ्लिक्स की मशहूर सीरीज ‘स्क्विड गेम’ (Squid Game Season 3) का तीसरा सीजन आखिरकार 27 जून 2025 से स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। सीजन 2 के बाद से ही दर्शक इसके अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, और अब फिल्म निर्माताओं ने इस इंतजार को खत्म करते हुए रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।

kips

सीजन 3 की शुरुआत सीजन 2 के अंत से ही होगी, जहां गि-हुन (ली जंग-जे) ने अपने सबसे करीबी दोस्त पार्क जंग-बे को मरते हुए देखा था। हालांकि, गि-हुन खुद फ्रंट मैन के साथ हुई मुठभेड़ में बच निकलने में कामयाब रहा। नए सीजन में उसकी जंग जारी रहेगी, और वह अपने विकल्पों की तलाश में आगे बढ़ेगा।

निर्माताओं ने सीजन 3 के लिए एक झलक भी जारी की है, जिसमें गि-हुन को एक बिस्तर पर हथकड़ी से बंधा हुआ दिखाया गया है। इसके अलावा, तस्वीरों में सीजन 2 से बचे हुए अन्य खिलाड़ियों को भी देखा जा सकता है। इन तस्वीरों से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह सीजन दर्शकों के लिए काफी रोमांचक और मनोरंजक होने वाला है।

सीजन 3 को ह्वांग डोंग-ह्युक के निर्देशन में बनाया गया है, और इसमें वाई हा-जुन, यिम सी-वान, कांग हा-न्यूल, ली जिन-यूके, चाए कुक-ही, ली डेविड और रोह जे-वोन जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

सीजन 2 के अंत में असफल विद्रोह के बाद बचे हुए खिलाड़ियों के लिए नई चुनौतियां शुरू होंगी। दर्शकों को यह देखने के लिए और थोड़ा इंतजार करना होगा कि गि-हुन और अन्य खिलाड़ी इस बार कैसे इस जानलेवा खेल से बाहर निकलने की कोशिश करते हैं।

उल्लेखनीय है कि स्क्विड गेम सीजन 3 (Squid Game Season 3)  का इंतजार अब लंबा नहीं, क्योंकि 27 जून 2025 को यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

ये भी पढ़ें:

Tek Raj
Tek Rajhttps://www.prajasatta.in/
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 9 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Latest News

आ गई दमदार लुक और बेहतरीन फीचर्स, साथ नई Hyundai Creta

Hyundai Creta: यह कार भारतीय बाजार में एक बेहतरीन...

Lexus LX: भारत में लॉन्च हुई, जानें प्राइस और फीचर्स डिटेल..!

Lexus LX: यह एक शानदार और दमदार एसयूवी है,...

Sirmour News: ना अबला हूं ना बेचारी हूं मैं आज के युग की नारी हूं..!

Sirmour News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज...

Bilaspur: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर घुमारवीं में महिलाओं ने मनाया उत्सव..!

सुभाष कुमार गौतम | घुमारवीं Bilaspur News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस...

Himachal: सीएम सुक्खू का पटवारी-कानूनगो को साफ संदेश, वापस नहीं होगा स्टेट-कैडर का फैसला..!

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू...
x