हिमाचल में जयमाला के बाद दुल्हन के घर से लौट गया दुल्हा, नही हुई शादी

Photo of author

Tek Raj


हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। मामला नादौन उपमंडल की एक पंचायत का है। जहां दुल्हन के घर आई बारात जयमाला के बाद वापस लौट गई।

मिली जानकारी के अनुसार दुल्हन का एक सहपाठी उससे एकतरफा प्यार करता था। शादी की रात उसने थाने में जाकर शिकायत दर्ज की कि उक्त लड़की का उसके साथ प्रेम प्रसंग था और दोनों की शादी पूर्व में हो चुकी है। लड़की अब धोखा देकर दूसरी शादी कर रही है।हालांकि, इस बात की अभी तक पुष्टी नहीं हो पाई है कि दोनों प्रेम प्रसंग में थे या नहीं। ग्रामीणों और परिजनों ने इस बात से साफ़ इनकार किया।

परिजनों का कहना था कि लड़का एकतरफा प्यार में पागल था और लड़की को तबाह करने की नियत से थाने चला गया।दूसरी तरफ लड़की के घर पर बारात की काफी धूमधाम से स्वागत हुई। जयमाला कार्यक्रम होने के बाद दुल्हा पक्ष को खबर मिली कि किसी लड़के से दुल्हन की शादी हो चुकी है और लड़का थाने पहुंच गया है। जिसके बाद दुल्हा पक्ष नाराज हो गया और लाख समझाने के बावजूद भी बारात बेरंग वापस लौट गई। दुल्हे ने भी शादी करने से मना करके लड़की को जीवन भर का गम दे गया।

Popup Ad Example