Himachal News: सीएम सुक्खू ने प्रशासनिक सुधारों, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, सोलन-परवाणु फोरलेन सहित इन मुद्दों को लेकर दिया बड़ा बयान

google news

Himachal News: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में एक भी अन्तरराष्ट्रीय स्तर का हवाई अड्डा नहीं है तथा इसके निर्माण का पूरा खर्च केन्द्र सरकार को वहन करना चाहिए। इसके साथ ही भानुपल्ली-बैरी और चण्डीगढ़-बद्दी रेल लाईन को बिछाने का पूरा खर्च भी केन्द्र सरकार को उठाना चाहिए।

kips

एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि सोलन-परवाणु फोरलेन की स्थिति सबसे दयनीय है क्योंकि इसकी डिजाइनिंग सही ढंग से नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में उनकी चर्चा केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से हुई है और उन्होंने इस फोरलेन की रि-डिजाइनिंग और रि-एलाइनमेंट करने की मांग की है।

एक अन्य प्रश्न के जवाब में सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक छोटा प्रदेश है जिसकी आबादी लगभग 70 लाख है इसलिए 153 आईएएस अधिकारी रखना उचित नहीं है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने नए काडर में नए आईएएस और आईपीएस अधिकारी लेने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 115 आईएफएस अधिकारियों को भी कम करना चाहती है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रयास कर रही है, इसलिए सभी विभागों में सकारात्मक बदलाव के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रशासनिक दखलअंदाजी को कम करके लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाना चाहती है। इससे पहले, ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू, डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल द्वारा आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल, विधायक विनोद सुल्तानपुरी, बघाट बैंक के अध्यक्ष अरुण शर्मा, प्रदेश खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम निदेशक मण्डल के सदस्य जतिन साहनी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश ठाकुर व सुरेन्द्र सेठी, उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Tek Raj
Tek Rajhttps://www.prajasatta.in/
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 9 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Latest News

Solan: परवाणू के पास बस में आग लगने की खबर गलत, बिजली के करंट से एक यात्री की मौत.!

Solan News: परवाणू (सोलन): आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा आज...

Shimla: होटल के कमरे में लगी आग, ज़िंदा जलकर पर्यटक की दर्दनाक मौत..!

Shimla News: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी में एक भीषण...

Mandi: भूस्खलन की चपेट में आने से सड़क किनारे पलटी निजी बस..!

Mandi News: मंडी जिले के बनाला में शुक्रवार सुबह...

Himachal के युवक के पेट से निकले चम्मच, चाकू और पेन, डॉक्टर भी रह गए हैरान!

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक...

SuperBoys Of Malegaon का जादू आज बड़े पर्दे पर, इन 7 शहरों में होगी खास स्क्रीनिंग!

SuperBoys Of Malegaon: "सुपरबॉयज़ ऑफ़ मालेगांव" अपनी घोषणा के...

Una: ऊना पेट्रोल पंप लूट मामले में पंजाब से दो आरोपी गिरफ्तार..!

Petrol Pump Robbery in Una: ऊना जिले के टाहलीवाल...
Watch us on YouTube [youtube-feed feed=1]
x