Himachal News: श्रीनगर के पास आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने बुधवार सुबह एक आतंकी को मार गिराया। इस अभियान में हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के रहने वाले 28 वर्षीय भारतीय सेना के जवान नायक दिलावर खान शहीद हो गए हैं। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के रहने वाले 28 साल के बलिदानी दिलावर खान का पार्थिव देह गुरुवार दोपहर दो बजे उनके पैतृक गांव लाया जाएगा और राजकीय सम्मान के साथ मुस्लिम विधि के अनुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा।
सेना के एक अधिकारी ने बताया, मंगलवार शाम लोलाब के त्रिमुखा टॉप क्षेत्र में सुरक्षाबलों को आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सेना और पुलिस के जवानों नें इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया। घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी और मौके से भागने की कोशिश की। जवानों ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी के दौरान बुधवार सुबह एक आतंकी को मार गिराया। लेकिन इस ऑपरेशन के दौरान ऊना के रहने वाले 28 वर्षीय भारतीय सेना के जवान नायक दिलावर खान शहीद हो गए।
दिलावर खान का जन्म मार्च 1996 में हुआ था और वे 20 जनवरी 2014 को मात्र 18 साल की उम्र में ही भारतीय सेना में भर्ती हो गए थे। उन्हें स्कूल के वक्त से ही भारतीय सेना में भर्ती होने का जुनून था। इसी जुनून ने उन्हें भारतीय सेना में शामिल करवाया और अब उन्होंने देश की सुरक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री समेत सभी कैबिनेट मंत्रियों, कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा, ऊना के उपायुक्त जतिन लाल समेत ऊना जिले के सभी अधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत माता की रक्षा करते हुए उनका यह सर्वोच्च बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा
- GS Bali Birth Anniversary: बच्चों के लिए होंगे ज्यादा इवेंट, सांस्कृतिक संध्याएं भी होंगी आयोजित :- बाली
- Himachal Tourism: पर्यटकों को भा रही हिमाचल की वादियाँ, इतने करोड़ सैलानी हिमाचल पहुंचे


