HP News in Hindi: हिमाचल प्रदेश में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक कांग्रेस नेता है, जो जिला कांग्रेस कमेटी का सदस्य भी है। यह गिरफ्तारियां अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में की गई हैं, और ईडी की जांच में कई गंभीर खुलासे हुए हैं।

ईडी की जांच में यह भी खुलासा हुआ कि अवैध खनन से अर्जित धन को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में स्थित क्रशर मशीनों में निवेश किया गया था। इसके अलावा, यमुना और ब्यास नदी के किनारे अवैध खनन का कार्य बड़े पैमाने पर चल रहा था। ईडी के अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के खनन मंत्रालय को इस मामले में पत्र लिखा और पूछा कि क्या खनन विभाग को इस मामले की जानकारी है। इस मामले को गंभीर मानते हुए, 7 नवंबर 2024 को उत्तर प्रदेश खनन विभाग ने एफआईआर दर्ज करवाई थी, और ईडी ने इस केस को अपने हाथ में लेकर हिमाचल प्रदेश के केस से जोड़ लिया।
ईडी की गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई
गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को गाजियाबाद कोर्ट में पेश किया गया। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित मेसर्स मां ज्वाला स्टोन क्रशर नामक कंपनी का मालिकाना हक ज्ञानचंद के पास है। यह कंपनी अवैध खनन लाइसेंस से बाहर जाकर खनन कर रही थी, और खनन सामग्री को कैश में बेचा जा रहा था, जिसका कोई लेखा-जोखा नहीं था। इस मामले में अब और गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है, और ईडी के अधिकारियों का कहना है कि इस घोटाले में और भी लोग शामिल हो सकते हैं।
- HP Police Constable Exam Syllabus 2024: हिमाचल पुलिस भर्ती परीक्षा का सिलेबस जारी
- Kangra News: नशे के कारोबार में संलिप्त आरोपी की करोड़ों की संपत्ति जब्त..!
- क्या आप जानते हैं Force 2 की शूटिंग के दौरान जॉन अब्राहम को लगी थी गंभीर चोट?
- Himachal News: सीएम सुक्खू बोले – नई करुणामूलक रोजगार नीति बनाएगी प्रदेश सरकार
- Solan News: सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 प्रमुख सप्लायर सहित 4 गिरफ्तार, लाखों की संपत्ति जब्त
HP News: Himachal Bhawan Delhi को कुर्क करने की खबरों पर पूर्व सीएम जयराम का सुक्खू सरकार पर निशाना..!