HP Van Mitra Recruitment 2024: हिमाचल प्रदेश वन विभाग में 2,061 वन मित्र के पदों( वन मित्र भर्ती 2024) के लिए आवेदन की प्रक्रिया 30 दिसंबर तक जारी रहेगी। जनजातीय क्षेत्रों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जनवरी निर्धारित की गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वन मित्र के कुल 2,061 पदों के लिए अब तक वन विभाग को करीब 70,000 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
इस भर्ती (वन मित्र भर्ती 2024) में एक महत्वपूर्ण बदलाव यह है कि अब 10 अंकों का साक्षात्कार नहीं लिया जाएगा। यह निर्णय मंगलवार को हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा लिया गया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह बात सामने आई। बता दें कि इससे पहले हाईकोर्ट ने 2061 पदों पर होने वाली वन मित्र भर्ती के साक्षात्कार पर लगाई रोक, सरकार से स्पष्टीकरण मांगा था।
इस भर्ती में छंटनी के बाद आवेदकों को ग्राउंड टेस्ट पास करना होगा। पुरुषों के लिए ऊंचाई 165 सेंटीमीटर और सीने का माप 79 से 84 सेंटीमीटर होना अनिवार्य है, जबकि महिलाओं के लिए ऊंचाई 150 सेंटीमीटर और छाती का माप 74 से 79 सेंटीमीटर होना आवश्यक है। पुरुषों को 30 मिनट में 5 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी, जबकि महिला आवेदकों को 10 मिनट में 1,500 मीटर की दौड़ पूरी करनी पड़ेगी। आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है।
इस भर्ती (HP Van Mitra Recruitment 2024) में इकलौती बेटी के लिए मेरिट में तीन अतिरिक्त अंक, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए दो अंक, और एनसीसी, भारत स्काउट एंड गाइड, तथा राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में पुरस्कार विजेताओं को पांच अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे। सरकार हर महीने इन्हें 10,000 रुपये का मानदेय देगी। वन मित्र एक महीने की सेवा के बाद एक दिन की छुट्टी के पात्र होंगे।
हिमाचल प्रदेश वन मित्र पात्रता 2024(HP Van Mitra Recruitment Eligibility 2024)
यहाँ हिमाचल प्रदेश वन मित्र पात्रता 2024(HP Van Mitra Recruitment 2024) के बारे में जानकारी दी गई है:
- शैक्षणिक योग्यता: आपको राज्य या केंद्रीय बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करनी होगी और योग्य अंकों से अधिक अंक प्राप्त करने होंगे।
- भाषा ज्ञान: इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आपको हिंदी की अच्छी जानकारी होनी चाहिए।
- अतिरिक्त अंक: एनसीसी सर्टिफिकेट और स्काउट सर्टिफिकेट के लिए आपको अतिरिक्त अंक मिलेंगे।
- शारीरिक फिटनेस: इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आपको शारीरिक रूप से फिट होना आवश्यक है, क्योंकि आपको पीईटी और पीएमटी परीक्षा से गुजरना होगा।
- आयु सीमा: आयु सीमा की जानकारी नीचे दी गई है, जिसे आपको पंजीकरण से पहले देखना चाहिए।
हिमाचल प्रदेश वन मित्र भर्ती 2024 आयु सीमा 2024
श्रेणी | आयु सीमा |
---|---|
सामान्य | 18-25 वर्ष |
ओबीसी | 18-28 वर्ष |
अनुसूचित जाति | 18-30 वर्ष |
अनुसूचित जनजाति | 18-30 वर्ष |
आर्थिक रूप से कमजोर | 18-25 वर्ष |

हिमाचल प्रदेश वन मित्र भर्ती 2024 आवेदन पत्र (HP Van Mitra Recruitment 2024) )
यह सूचित किया जाता है कि हिमाचल प्रदेश वन मित्र आवेदन पत्र 2024 ( HP Van Mitra Recruitment) 30 नवंबर 2024 को शुरू होगा और 30 दिसंबर 2024 को समाप्त होगा। हमारी अपेक्षाओं के अनुसार, अधिसूचना 30 नवंबर 2024 को जारी की जाएगी। पंजीकरण के लिए आपको आधार कार्ड, 10वीं प्रमाणपत्र, 12वीं प्रमाणपत्र, हस्ताक्षर और फोटो जैसे दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। हिमाचल प्रदेश वन मित्र भर्ती 2024 के लिए आवेदन भरने की आधिकारिक वेबसाइट forp.hp.gov.in है। पंजीकरण करने के लिए निम्नलिखित निर्देशों का पालन करें।
के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें !
- आधिकारिक वेबसाइट forp.hp.gov.in खोलें और होमपेज का इंतजार करें।
- भर्ती लिंक पर क्लिक करें और फिर वन मित्र भर्ती का चयन करें।
- मोबाइल नंबर का उपयोग करके रजिस्टर करें और फिर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।
- नाम, माता का नाम, पिता का नाम, शैक्षणिक योग्यता, जन्मतिथि आदि जैसे विवरण भरें।
- आवेदन पत्र सबमिट करें और उस पर हस्ताक्षर और फोटो अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फिर फॉर्म का प्रिंटआउट लें।
- आवेदन पत्र में उल्लेखित जानकारी को सत्यापित करें और फिर उसका प्रिंटआउट लें।
हिमाचल प्रदेश वन मित्र भर्ती 2024 चयन प्रक्रिया
सभी आवेदकों को निम्नलिखित चरणों को उत्तीर्ण करना होगा:
- लिखित परीक्षा
- शारीरिक योग्यता परीक्षण
- चिकित्सा परीक्षा
- दस्तावेज़ सत्यापन
हिमाचल प्रदेश वन मित्र आवेदन शुल्क 2024 (HP Van Mitra Recruitment 2024 Application fee)
श्रेणी | आवेदन शुल्क |
---|---|
सामान्य | 100 रुपये |
ओबीसी | 100 रुपये |
अनुसूचित जाति | निशुल्क |
अनुसूचित जनजाति | निशुल्क |
आर्थिक रूप से कमजोर | 100 रुपये |
- CFMoto 400NK : शक्तिशाली इंजिन और आकर्षक डिजाइन के साथ जल्द ही होगा लॉन्च
- Benelli New TNT 300: प्रीमियम डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के साथ इन बाइक को देगा टक्कर
- Keeway Benda LFS 700 : पावरफुल और स्टाइलिश सुपरबाइक बटर फीचर्स के साथ अगले महीने लॉन्च होगा
- HP Cabinet Decisions: इन विभागों में भरे जाएंगे 184 पद, वन मित्रों की नियुक्ति को मंजूरी, के अलावा जानें बड़े फैसले..!
- Benelli 752S: सड़कों पर राज करने वाली है यह बाइक, बेहतर फीचर्स के साथ जाने पूरी जानकारी”


