Kasauli Gang Rape Case: हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और गायक राकी मित्तल पर हिमाचल प्रदेश के कसौली में दर्ज सामूहिक दुष्कर्म केमामले में नया मोड़ आया है। पीड़ित महिला की एक सहेली ने बुधवार शाम को हरियाणा में एक पत्रकार वार्ता कर नया खुलासा किया है। पीड़ित महिला की सहेली ने मीडिया के सामने आकर इस पूरे मामले को झूठा करार दिया है।

महिला ने बताया कि हिमाचल में एफआईआर दर्ज होने पर पुलिस ने कई बार बयान देनें के लिए उसे बुलाया, लेकिन वह नहीं गई। उसने हिमाचल प्रदेश पुलिस से पूछा कि कैसे बिना पूछताछ किए मेरा नाम इस केस में गवाह के रूप में डाल दिया गया।
उसने दावा किया है कि उसने पुलिस को बताया है कि होटल के कमरे ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। सबकुछ नार्मल था। आरोप लगाने वाली महिला ने पैसों के लालच में यह सब किया है। महिला ने कहा- यदि होटल में सामूहिक बलात्कार होता तो आसपास के लोगों को पता नहीं चलता। किसी ने भी ड्रिंक नहीं की थी।
प्रेस वार्ता में जब उससे पूछा गया कि क्या वह पीड़िता के बॉस को जानती थी तो उसने कहा वह नहीं जानती थी। बस वह अपनी सहेली को जानती थी। जब उससे पूछा गया कि वह फिर कैसे अंजान व्यक्ति के साथ कमरे में रुक गई तो महिला ने कहा यह तो नार्मल बात है। क्या आप लोग कभी ऐसे नहीं रुके।
उससे जब पूछा गया कि आपको यहां कौन लेकर आया है। किसने प्रेस कांफ्रेंस के लिए कहा है। इस पर उसने बताया, जब यह खबर सामने आई तो उसके परिवार वालों ने मीडिया को सबकुछ बताने के लिए कहा। इसलिए मैं प्रेस कांफ्रेंस करने आई हूं। मेरे सामने न तो रेप हुआ। न मारपीट और न ही शराब पी गई। कोई वीडियो भी नहीं बनाया गया।
Kasauli Gang Rape Case: पुलिस की कार्यशैली और घटना पर उठने लगे सवाल
पर्यटक नगरी कसौली के एक होटल में हुए तथाकथित गैंगरेप के इस मामले में अब पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं। करीब एक माह पहले पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया था, लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। यह मामला हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है, जिसके चलते पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी इस पर बयान देने से बच रहे हैं।
एक महीने से दबा हुआ यह मामला अचानक मीडिया की सुर्खियों में कैसे आया, यह भी सवालों के घेरे में है। वहीँ, पीड़िता ने इतने लंबे समय बाद मामला दर्ज क्यों करवाया, यह भी चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना के समय ही मामला दर्ज क्यों नहीं किया गया? अगर उस समय पीड़िता पर दबाव था, तो अब वह दबाव क्यों नहीं है? इन सवालों ने मामले को और पेचीदा बना दिया है।
- 8th Pay Commission: मोदी सरकार ने 8वें वेतन आयोग को दी मंजूरी, जानिए केंद्रीय कर्मचारियों की कितनी बढ़ेगी सैलरी..!
- Himachal Weather: प्रदेश के निचले क्षेत्रों में बारिश, व ऊंचाई वाले भागों ने फिर ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर..!,
- Solan: हरियाणा BJP अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल पर रेप मामले में FIR
- Haldi Face Pack for Glowing Skin: त्वचा की कोमलता के लिए अपनाए शहनाज़ हुसैन के बताए ये हल्दी फेस पैक…!