WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

HP Special Educator Recruitment: हिमाचल में स्पेशल एजुकेटर के 245 पदों पर भर्ती

Himachal Special Educator Recruitment 2024: हिमाचल प्रदेश में प्राथमिक स्तर पर 138 और उच्च प्राथमिक स्तर पर 107 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।

HP Special Educator Recruitment 2024: हिमाचल प्रदेश में लंबे अंतराल के बाद तृतीय श्रेणी के पदों पर नियमित भर्ती होने जा रही है। शिक्षा विभाग द्वारा स्पेशल एजुकेटर के लिए 245 पदों पर भर्ती की जाएगी। जानकारी के अनुसार राज्य चयन आयोग, हमीरपुर,(Himachal Pradesh Rajya Chayan Aayog ) इस भर्ती की प्रक्रिया का संचालन करेगा।

work with us

स्पेशल एजुकेटर की भर्ती (HP Special Educator Recruitment) से विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को मिलेगा लाभ इस भर्ती में प्राथमिक स्तर पर 138 और उच्च प्राथमिक स्तर पर 107 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए 18 से 45 वर्ष की आयु वर्ग के उम्मीदवार पात्र होंगे। यह भर्ती 2003 के बाद पहली बार नियमित आधार पर की जा रही है, जबकि पिछले दो दशकों से आयोग केवल संविदा के आधार पर नियुक्तियां कर रहा था।

सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद विशेष शिक्षकों की भर्ती (Special Educator Recruitment) की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। नई भर्ती नियमों के अनुसार, भविष्य में संविदा के आधार पर नियुक्तियों का प्रावधान भी रखा गया है।

विशेष शिक्षकों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं कक्षा में 50 प्रतिशत अंक निर्धारित की गई है। ये शिक्षक विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को पढ़ाएंगे, जिनकी संख्या हिमाचल में 5,000 से अधिक है। वर्तमान में, विशेष शिक्षकों की कमी के कारण इन बच्चों को सामान्य विद्यालयों में पढ़ाना पड़ता है।

उल्लेखनीय है कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग (Department of Social Justice and Empowerment) ने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए सुंदरनगर में एक अलग केंद्र स्थापित किया है, जहां उन्हें उचित शिक्षा मिल सकेगी। इस भर्ती से न केवल शिक्षा के क्षेत्र में सुधार होगा, बल्कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का अवसर भी मिलेगा।

HP Special Educator Recruitment 2024 के लिए कैसे करें आवेदन:

भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले, संबंधित राज्य चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। यहाँ आपको सभी आवश्यक सूचनाएँ और दिशा-निर्देश मिलेंगे।
  2. नोटिफिकेशन पढ़ें: भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। इसमें पात्रता, चयन प्रक्रिया, और महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी होगी।
  3. आवेदन फॉर्म भरें: आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें या ऑनलाइन भरें। सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भरें।
  4. दस्तावेज़ अपलोड करें: आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज़ जैसे कि शिक्षा प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, और पहचान पत्र की स्कैन की गई कॉपी अपलोड करें।
  5. फीस का भुगतान: अगर आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है, तो उसे ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से जमा करें। फीस भुगतान की रसीद को सुरक्षित रखें।
  6. आवेदन की प्रति रखें: आवेदन फॉर्म भरने और जमा करने के बाद उसकी एक कॉपी अपने पास रखें। यह भविष्य में आपके काम आ सकती है।
  7. चयन प्रक्रिया का इंतज़ार करें: आवेदन करने के बाद, चयन प्रक्रिया और परीक्षा की तारीखों की जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर ध्यान दें।
Tek Raj
Tek Rajhttps://www.prajasatta.in/
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 8 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Latest News

Himachal News: सीएम सुक्खू ने पानी से जुड़े कानूनों को जोड़कर अंब्रेला एक्ट बनाने के दिए निर्देश..!

Himachal News:  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अधिकारियों को...

Solan News: सोलन पुलिस ने ड्रंकन ड्राइविंग के खिलाफ अभियान में मारी बाजी

Solan News: हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा सभी जिलों...

Beauty Tips: दिवाली के त्योहार पर त्वचा और बालों की देखभाल के टिप्स

Beauty Tips: त्योहारों का सिलसिला शुरू हो गया है।...

Himachal Crime News: रामपुर में नौ साल की बच्ची से घर में घुसकर दरिंदगी..!

Himachal Crime News: देवभूमि हिमाचल में इंसानियत को शर्मसार...

More Articles

Himachal News: सीएम सुक्खू ने पानी से जुड़े कानूनों को जोड़कर अंब्रेला एक्ट बनाने के दिए निर्देश..!

Himachal News:  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अधिकारियों को पानी से जुड़े सभी कानूनों को जोड़कर एक अंब्रेला एक्ट (Umbrella Act in Himachal) बनाने...

Himachal: मुख्यमंत्री ने 31 अक्तूबर तक दुरूस्ती के लम्बित मामलों का निपटारा करने के दिए निर्देश.!

Himachal Pradesh News: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh) ने मंगलवार को  राजस्व विभाग (Revenue Department) की एक समीक्षा बैठक में सभी लम्बित...

Government Jobs 2024: सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर.!, जानिए नई भर्तियों की जानकारी

Government Jobs 2024: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए बड़ी महत्वपूर्ण होने वाली है। क्योंकि  हमने उन...

Shimla Ropeway Project: तारादेवी- शिमला रोपवे निर्माण के लिए NDB ने दी अग्रिम टेंडर लगाने की अनुमति..!

Shimla Ropeway Project: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में प्रस्तावित तारादेवी- शिमला रोपवे निर्माण को लेकर अच्छी खबर आई है। दुनिया के दूसरे सबसे...

Himachal News: सीएम सुक्खू ने की कर्मचारियों और पेंशनरों को चार प्रतिशत मंहगाई भत्ता देने की घोषणा.!

Himachal News in Hindi: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां एक पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों तथा पेंशनरों...

AIIMS Recruitment: AIIMS बिलासपुर में 123 सीनियर रेजिडेंट पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू..!

AIIMS Recruitment 2024: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित आल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS Bilaspur) में सीनियर रेजिडेंट (नॉन अकादमिक) के 123 पदों...

Himachal: मुख्यमंत्री ने आईजीएमसी शिमला में ट्रॉमा सेंटर का किया लोकार्पण

Himachal News: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (आईजीएमसी) शिमला में 33 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित प्रदेश...

Masjid Controversy: संजौली मस्जिद की तीन मंजिल अवैध घोषित, कोर्ट ने गिराने के दिए आदेश

Sanjauli Masjid Controversy: राजधानी शिमला के संजौली मस्जिद मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। नगर निगम शिमला के आयुक्त कोर्ट में शनिवार को...
Watch us on YouTube