सोलन।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सोलन जिला के कसौली क्षेत्र में पाइनग्रोव विद्यालय के खेल केंद्र का लोकार्पण किया। इस परिसर का निर्माण 18 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों, अध्यापकों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने पाइनग्रोव विद्यालय के गौरवशाली इतिहास की सराहना की। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को पाइग्रोवः तब और अब विषय पर एक चित्रात्मक बुकलेट प्रकाशित करने का सुझाव दिया ताकि लोगों को इस विद्यालय की विकासात्मक यात्रा की जानकारी उपलब्ध हो। उन्होेंने कहा कि वर्तमान में यह विद्यालय न केवल क्षेत्र बल्कि देश का भी एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान बनकर उभरा है।
जय राम ठाकुर ने कहा कि कैप्टन ए.जे. सिंह ने यह साबित किया है कि कड़ी मेहनत के बल पर सपने साकार किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह संस्थान विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने पाइनग्रोव विद्यालय में खेल परिसर का किया लोकार्पण
