Solan News:कसौली कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नवीन सूद कहा कि, रविवार को कसौली विधानसभा क्षेत्र के पट्टाब्रोरी में हुई कांग्रेस की रैली ऐतिहासिक साबित हुई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के आने से पूरे कसौली विधानसभा क्षेत्र का माहौल कांग्रेस मय हो गया है। उन्होंने यहां जारी एक बयान में कहा कि ,कसौली के विधायक व शिमला संसदीय क्षेत्र से लोकसभा प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी द्वारा, 15 महीने में कसौली के ग्रामीण क्षेत्रों में करवाए गए विकास कार्यों के चलते, कसौली की जनता अब सुल्तानपुरी को दिल्ली भेजने का मन बना चुकी है।
