ऊना|
ऊना जिले में औद्योगिक क्षेत्र में एक उद्योग में भट्टी में तकनीकी खराबी आने के चलते ब्लास्ट होने का मामला सामने आया है| हादसे में भट्टी के आसपास काम कर रहे करीब 9 कामगार घायल हुए| जानकारी अनुसार टाहलीवाल के बाथड़ी स्थित एक स्टील प्लांट में बुधवार सुबह स्क्रैप भट्टी में धमाका होने से उद्योग में कार्यरत करीब 9 कामगार घायल हो गए, जिनमें से पांच को नाजुक हालत के चलते पंजाब के लुधियाना स्थित डीएमसी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है|
ऊना : औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल के बाथड़ी स्थित स्टील प्लांट में धमाका, 9 घायल
